फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Delhi Police reaches Jaipur to interrogate Minister Mahesh Joshi's son in rape case

Rajasthan: रेप केस में मंत्री महेश जोशी के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस

Sun, 15 May 2022 11:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 15 May 2022 11:47 AM IST
सार

 महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस जयपुर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Delhi Police reaches Jaipur to interrogate Minister Mahesh Joshi's son in rape case
महेश जोशी के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दिल्ली पुलिस दुष्कर्म केस में रोहित जोशी को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंच गई है। एसीपी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम जयपुर पहुंची लेकिन रोहित जोशी अपने घर पर नहीं मिला। 

विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मंत्री महेश जोशी के भी घर गई लेकिन जोशी भी घर पर नहीं थे। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की टीम में एक महिला ऑफिसर शामिल है, जो दिल्ली पुलिस को लीड कर रही हैं। दिल्ली पुलिस बार-बार रोहित से संपर्क कर रही थी पर संपर्क नहीं होने पर पुलिस को जयपुर आना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महेश जोशी के निजी आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 

विज्ञापन


मंत्री के घर नोटिस किया चस्पा
रोहित जोशी के नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस ने मंत्री के निजी आवास पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में रोहित को 18 मई दोपहर एक बजे से पहले थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



दिल्ली उत्तर के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि रोहित और उसके परिजनों को जांच में सहयोग करना चाहिए। इधर-उधर भागने से कुछ नहीं होने वाला है। रोहित को चाहिए कि वह जांच में अपेक्षित सहयोग करे। जिससे वह भी अपना पक्ष मजबूती से रख सके। छिपने या भागने से उसकी और परिवार की बदनामी होगी।

जोशी बोले-प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो
वहीं महेश जोशी ने सफाई दी कि उनका इरादा बेटे को छिपाने का कतई नहीं है । दिल्ली पुलिस रोहित से पूछताछ करती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वे केवल इतना चाहते हैं कि समूचे प्रकरण की निष्पक्ष और न्याय संगत जांच हो। पता चला है कि रोहित की तलाश में दिल्ली पुलिस ने कई दिनों से जयपुर में अपना जाल बिछा रखा था। फिलहाल उसका कोई पता नहीं लगा है। जानकारी मिली है कि वह असम में छिपा हुआ है।

Delhi Police reaches Jaipur to interrogate Minister Mahesh Joshi's son in rape case
महेश जोशी के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया - फोटो : ANI

क्या है मामला

बता दें कि आठ मई को जयपुर की रहने वाली एक 23 साल की महिल पत्रकार ने रोहित जोशी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि रोहित जोशी ने नशीली दवा पिलाकर उसके साथ सवाई माधोपुर में दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर उसके साथ मारपीट की और गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिल्ली के सदर थाना इलाके में जीरो एफआईआर दर्ज करवाया थी, जिसे बाद में प्राथमिकी में बदल दिया गया। अब दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


महेश जोशी की पत्नी आईसीयू में भर्ती

रोहित पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। वहीं बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद मंत्री महेश जोशी की पत्नी की तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें ब्रेन हैमरेज की आशंका के चलते एमएसएस अस्पातल में भर्ती कराया गया था। मंत्री की पत्नी आईसीयू में भर्ती थीं। चिकित्सकों ने उन्हें तीन-चार दिन अभी उपचार के लिए भर्ती रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed