{"_id":"61fd132289a77455a32d57c2","slug":"defense-minister-rajnath-singh-s-chadar-presented-at-ajmer-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: रक्षा मंत्री राजनाथ की चादर अजमेर दरगाह में पेश, भेदभाव भूला सौहार्दपूर्ण जीवन जीने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: रक्षा मंत्री राजनाथ की चादर अजमेर दरगाह में पेश, भेदभाव भूला सौहार्दपूर्ण जीवन जीने का दिया संदेश
Fri, 04 Feb 2022 05:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Feb 2022 05:20 PM IST
सार
अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज के 810वें उर्स में चादर पेश होने का सिलसिला शुरू हो गया है। दरगाह कमेटी के नायब सदर मुनव्वर खान रक्षा मंत्री की चादर लेकर दरगाह पहुंचे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चादर दरगाह में पेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज के 810वें उर्स में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से चादर पेश की गई। दरगाह कमेटी के नायब सदर मुनव्वर खान दरगाह पर रक्षा मंत्री सिंह की चादर लेकर पहुंचे। निजाम गेट चादर शरीफ को आस्ताना शरीफ ले जाकर पेश किया गया। इस मौके पर बुलंद दरवाजे से रक्षामंत्री के संदेश को पढ़ा गया।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने अपने संदेश में उर्स की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ख्वाजा साहब ने आपसी भेदभाव भूलाकर सौहार्दपूर्ण जीवन जीने का संदेश दिया है। हम सभी को उनके इस संदेश का पालन करना चाहिए। चादर को सैयद मुनव्वर चिश्ती नियाजी की वकालत में पेश किया गया। इस मौके पर मोहम्मद रजी खान, हाजी वजहात अली, हाजी एजाज, मोहम्मद चमन, हाजी मोहम्मद रफीक, बैतुल्लाह मिनाई, रमजान खान, मोहम्मद आकिफ और इकबाह अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन