Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Defense Minister made verbal attack on Gehlot government in Jaisalmer Parivartan Yatra

Jaisalmer: रक्षामंत्री ने साधा गहलोत पर निशाना; बोले- CM की गाड़ी का क्लच कोई और दबा रहा, एक्सीलेटर कोई और

Mon, 04 Sep 2023 04:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 04 Sep 2023 04:52 PM IST
सार

पोकरण जनसभा में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रक्षामंत्री ने कहा कि सीएम गहलोत जिस गाड़ी की ड्राइवर सीट पर बैठे हैं, उसका क्लच कोई और दबा रहा है। एक्सीलेटर और कोई दबा रहा है।

विज्ञापन
Defense Minister made verbal attack on Gehlot government in Jaisalmer Parivartan Yatra
परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले सभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक हो रहे हैं। सीएम गहलोत जिस गाड़ी की ड्राइवर सीट पर बैठे हैं, उसका क्लच कोई और दबा रहा है। एक्सीलेटर और कोई दबा रहा है।

विज्ञापन


पोकरण रोड स्थित जनसभा स्थल के मंच पर साफा और तलवार भेंट कर राजनाथ का स्वागत किया गया। रामदेवरा पहुंचने पर राजनाथ ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन भी किए। बाबा रामदेव मंदिर के पीठाधीश्वर भौमसिंह ने बाबा की तस्वीर राजनाथ को भेंट की।
विज्ञापन


पांच-पांच सफल परमाणु परीक्षण इसी भूमि पर हुए
हॉलीवुड फिल्मों के बजट से भी कम में सफल पांच-पांच परमाणु परीक्षण इसी भूमि पर हुए हैं। यह भूमि कई मायनों में गौरव बढ़ाने वाली है। 1998 में भारत ने जो छलांग परमाणु परीक्षण कर लगाई थी। उसी तरह की छलांग 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद पर उतरकर लगाई है। भारत चांद पर तो पहुंच गया है। अब 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर हम आदित्य-L1 से सूर्य की तरफ जा रहे हैं। हॉलीवुड फिल्मों से भी कम बजट में ये काम हमारे वैज्ञानिकों ने किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम बड़े और दर्शन छोटे
पीएम नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए 28 दल एक साथ आए हैं। इस गठबंधन के हालात ऐसे हैं कि नाम बड़े और दर्शन छोटे। इन्हीं के गठबंधन के लोग सनातन धर्म को चोट पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस चुप है। राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी इस पर क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं। सनातन धर्म का न कोई जन्म है, न अंत है।

2027 तक हमारी अर्थव्यवस्था टॉप थ्री में होगी 
2014 में हमारी अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी। अब नौ साल बाद भारत अर्थव्यवस्था में 5वें स्थान पर आ गया है। 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था टॉप थ्री में होगी। जब हम लोगों की 2014 में सरकार बनी तब 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। डेढ़ साल में हमारी सरकार ने बिजली पहुंचाने का काम किया है। जनधन खाते से पैसे सीधे अकाउंट में जाते हैं, जिससे भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो गए हैं। दिल्ली से निकला पूरा पैसा लोगों के पास जाता है। 99 फीसदी गांवों को हमारी सरकार ने सड़कों से जोड़ दिया है। बड़े-बड़े हाईवे बन रहे हैं। गांवों तक फाइबर इंटरनेट पहुंचा है। नल के माध्यम से जल घरों में पहुंचना शुरू हो गया है। 13.5 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर लेकर आए हैं। गरीब कल्याण हमारा मंत्र, मिशन है।


भारत अब ताकतवार देश
पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है, भारत अब कमजोर नहीं बल्कि ताकतवार देश है। अतंरराष्ट्रीय मंचों पर पहले बात नहीं सुनी जाती थी, लेकिन आज जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है। कोरोना के समय हमारे वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed