फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deepak Kumar Tinu Haryana arrested from Ajmer Sidhu Moose Wala murder

Sidhu Moose Wala murder: ग्रेनेड और हथियारों के साथ छिपा था गैंगस्टर दीपक, गर्लफ्रेंड ने फैलाई थी यह अफवाह

Thu, 20 Oct 2022 12:13 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Oct 2022 12:13 AM IST
सार

गैंंगस्टर टीनू ने बताया कि पुलिस गिरफ्त से फरार होने के बाद उसकी मदद विदेश में बैठे उसके साथी कर रहे थे। अजरबैजान में बैठा संपत नेहरा का करीबी रोहित गोदारा अपने गुर्गों से उसे सपोर्ट दिलवा रहा था। यूरोप में बैठा अनमोल बिश्नोई का करीबी जैक भी उसकी मदद कर रहा था।

विज्ञापन
Deepak Kumar Tinu Haryana arrested from Ajmer Sidhu Moose Wala murder
दीपक कुमार और उसकी गर्लफ्रेंड, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा है गैंगस्टर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए बदमाश दीपक उर्फ टीनू को गिरफ्तार कर लिया है। स्पेशल सेल की टीम ने उसे टीनू को राजस्थान के अजमेर जिले से बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। गैंगस्टर टीनू लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार का बेहद करीबी है। वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी शामिल रहा है। बीती एक अक्तूबर की रात टीनू पंजाब की मानसा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। 

विज्ञापन

अजमेर से गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से पांच ग्रेनेड, दो ऑटोमेटिक पिस्टल और कुछ पासपोर्ट बरामद किए हैं। गैंगस्टर टीनू की गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि वह विदेश भाग गया है। बीतें दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई टीनू की गर्लफ्रेंड ने उसके विदेश जाने की बात कही थी। हालांकि, पुलिस के हाथ ऐसी कोई जानकारी नहीं लगी थी, जिससे यह साबित हो सके की टीनू ने देश छोड़ दिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस के पास यह जानकारी जरूर थी कि गैंगस्टर टीनू बार्डर पार कर फरार हो सकता है। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, बिहार, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में उसकी तलाश कर रही थी। उसके संभावित ठिकानों पर भी लगातार दबिश दी जा रही थी। साथ ही नेपाल बॉर्डर पर भी पुलिस की टीम की नजर थी, लेकिन पुलिस के हाथ सफलता नहीं लग रही थी।   

विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को दीपक उर्फ टीनू के अजमेर के केकड़ी में छिपे होने की जानकारी लगी। टीनू जहां छिपा हुआ था वह पूर्व गैंगस्टर नंदपाल का इलाका था। नंदपाल को पुलिस मुठभेड़ में पहले ही मार गिराया गया था। बुधवार को दिल्ली से केकड़ी पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने टीनू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच ग्रेनेड, दो ऑटोमेटिक पिस्टल और कुछ पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। 

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में दीपक उर्फ टीनू ने बताया, पुलिस गिरफ्त से फरार होने के बाद उसकी मदद विदेश में बैठे उसके साथी बदमाश कर रहे थे। अजरबैजान में बैठा संपत नेहरा का करीबी रोहित गोदारा अपने गुर्गों के जरिए उसे सपोर्ट दिलवा रहा था। यूरोप में बैठा अनमोल बिश्नोई का करीबी जैक भी उसकी मदद कर रहा था। 

गर्लफ्रेंड ने कहा था विदेश भाग गया है टीनू
पंजाब पुलिस की कस्टडी से एक अक्टूबर को टीनू फरार हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि पुलिस गिरफ्त से भगाने में टीनू की मदद उसकी गर्लफ्रेंड ने की है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह मालद्वीव भागने की फिराक में थी। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि टीनू विदेश भाग गया है। वह पहले मॉरीशस गया है और फिर वहां से साउथ अफ्रीका चला जाएगा। 

11 साल पहले अपराध की दुनिया में रखा कदम
मूलरूप से हिसार के नारनौंद का रहने वाला दीपक उर्फ टीनू हरियाणा करीब 11 साल से लारेंस बिश्नोई से जुड़ा हुआ है। वह लारेंस बिश्नोई के खास गुर्गों में शामिल है। मूसेवाला हत्याकांड से दो दिन पहले लारेंस की उससे फोन पर बात हुई थी। टीनू के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में टीनू हरियाणा के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, रंगदारी समेत आर्म्स एक्ट के 34 से अधिक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed