फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deadly attack on man in Pali he referred to Jodhpur

Rajasthan: पाली में अधेड़ पर लाठियों से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जोधपुर रेफर

Mon, 05 Sep 2022 02:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 05 Sep 2022 02:40 PM IST
सार

पाली में जमीन विवाद में एक व्यक्ति पर लाठी और सरियों से हमला किया गया। हमलावर कार में सवार होकर आए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Deadly attack on man in Pali he referred to Jodhpur
पाली में व्यक्ति पर हमला - फोटो : Social Media

विस्तार

पाली जिले के जैतारण थाना क्षेत्र में 12 से अधिक लोगों ने एक अधेड़ की लाठियों से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में व्यक्ति को जोधपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में शख्स पर हमला किया गया।

विज्ञापन


घटना निमाज गांव के कुशालपुरा रोड की है। अधेड़ ने जान बचाने को लेकर दुकान में भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने अधेड़ को दुकान से बाहर खींच कर लाठी-सरियों से जमकर पिटाई कर दी। एक गाड़ी में सवार होकर आए 12 हमलावरों ने अधेड़ पर लाठी सरियों और पाइप से हमला बोल दिया। हमले में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको जोधपुर रेफर किया गया। जैतारण थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed