{"_id":"643fcc11c3c87e1bfc007895","slug":"dead-body-of-young-man-found-on-dholpur-railway-track-many-pieces-were-cut-due-to-train-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से कटने के कारण हुए कई टुकड़े, पुलिस ने जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से कटने के कारण हुए कई टुकड़े, पुलिस ने जांच की शुरू
Wed, 19 Apr 2023 04:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:40 PM IST
सार
धौलपुर में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक बिहार का रहने वाला था। पुलिस का मानना है कि युवक सफर के दौरान ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के कॉलेज फाटक के पास करीब 25 साल के एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आने से शव के कई टुकड़े हो गए। जीआरपी रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त कर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना इलाके में बुधवार सुबह कॉलेज रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना रेलवे जीआरपी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया लाश की पहचान अनीश जिला समस्तीपुर बिहार के रूप में हुई है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन