{"_id":"63b173e606a3a124136a0f3f","slug":"dead-bodies-seen-in-dreams-bhagirath-says-on-retirement-rbm-hospital-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 40 साल की नौकरी में 1000 पोस्टमॉर्टम, रिटायरमेंट पर कहा- सपने में दिखती हैं लाशें, अब भक्ति करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 40 साल की नौकरी में 1000 पोस्टमॉर्टम, रिटायरमेंट पर कहा- सपने में दिखती हैं लाशें, अब भक्ति करूंगा
Sun, 01 Jan 2023 05:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:22 PM IST
सार
भागीरथ ने कहा कि कोरोना काल में मृत लोगों के शव का पीएम करना और उनके शव को अच्छे पैक कर गाड़ी से भेजने का काम कर रहा था। परिवार के लोग भी अपनों के पास नहीं आना चाह रहे थे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी भागीरथ सेवानिवृत्त हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
40 साल की नौकरी में एक हजार पोस्टमार्टम कर चुका हूं। मुझे दिन-रात लाशें दिखाई देती हैं। अब मन की शांति के लिए भगवान की भक्ति करना चाहता हूं। यह बातें भरतपुर के जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए सफाई कर्मचारी भागीरथ ने कहीं। वे 31 दिसंबर को 40 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त पर हुए विदाई समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
भागीरथ 1982 में सफाई कर्मचारी के तौर पर आरबीएम अस्पताल से जुड़े थे। अपने विदाई समारोह में उन्होंने कहा कि 40 साल की सेवा में करीब 1000 से अधिक शवों का पीएम करने में सहयोगी रहा हूं। दिन-रात मुझे लाश ही दिखाई देती है। अब मैं सेवानिवृत हो गया हूं, इसलिए मन की शांति के लिए भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहता हूं।
विज्ञापन
भागीरथ ने कहा कि कोरोना काल में मृत लोगों के शव का पीएम करना और उनके शव को अच्छे पैक कर गाड़ी से भेजने का काम कर रहा था। परिवार के लोग भी अपनों के पास नहीं आना चाह रहे थे। उस समय एहसास हुआ कि यहां कोई किसी का नहीं है। भागीरथ ने गुर्जर आंदोलन और कामा टंकी हादसे में मारे गए लोगों के शव का पीएम कराने में सहयोग किया था।
विज्ञापन
शनिवार को हुए विदाई समारोह में भागीरथ को उनके परिजनों और सहकर्मियों ने आरबीएम अस्पताल में माला और साफा पहनाकर सम्मान किया।