Jaipur: चार दिनों से लापता तीन सगी बहनों और दो बच्चों का शव कुंए में मिला, इनमें दो थीं गर्भवती
जयपुर में एक कुंए में तीन महिलाओं और दो मासूम का शव मिला है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के दूदू कस्बे से तीन सगी बहनें अपने बच्चों के साथ लापता हो गई थीं। चार दिन बाद एक कुंए में तीनों महिला और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि दो बहनें गर्भवती थीं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दूदू कस्बे की कालू उम्र 27 वर्ष, ममता देवी 23 वर्ष, कमलेश 20 वर्ष अपने दो मासूम बच्चों के साथ ससुराल दूदू मीना मोहल्ले से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस चार दिनों से लापता महिलाओं को तलाश रही थी। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली, जिसमें तीनों बहनें अपने बच्चों के साथ दूदू कस्बे की ही नरेना सड़क पर दिखीं थीं।
जयपुर ग्रामीण एसीपी मनीष अग्रवाल ने 10 टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। अब शनिवार को लापता महिलाओं के शव कुंए में मिला है। दूदू सीआई चेतराम डागर समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पांचों शवों को कुंए से निकाला गया। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है।