फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News : Sachin said on the death anniversary of Rajesh Pilot - People rejected double engine governments

Dausa News: राजेश पायलट की 24वीं पुण्यतिथि पर बोले सचिन- चुनावों में जनता ने डबल इंजन की सरकारों को नकार दिया

Tue, 11 Jun 2024 02:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 11 Jun 2024 02:29 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता राजेश पायलट की 24वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने दौसा के जीरोता में अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Dausa News : Sachin said on the death anniversary of Rajesh Pilot - People rejected double engine governments
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के जीरोता में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 24वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसे प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट सभी 36 जातियों को साथ लेकर चलते थे और युवाओं के लिए प्रेरणा थे। उन्होंने खेत-खलिहान से लेकर देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की जनता ने 11 सीटों पर भाजपा को हराकर स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकारों को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में नकारा गया है और यह गठजोड़ की सरकार है, जिसमें किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ने संसद में कांग्रेस के 147 सांसदों के निलंबन को जनता द्वारा नापसंद किए जाने की बात कही और भाजपा की 400 सीटों के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज उनकी संख्या 200 के करीब है। नीट परीक्षा पर सरकार के स्पष्टीकरण से ना विपक्ष और ना ही आमजन संतुष्ट हैं।


सचिन पायलट ने केंद्र सरकार को अहंकार त्यागकर समर्पण भाव से काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में घमंड और अहंकार की सरकार चली है, जिसे जनता ने अब नकार दिया है। इस अवसर पर कई नवनिर्वाचित सांसद, विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed