फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa police arrested three women including robber bride

Rajasthan: नकदी-जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा, गैंग में शामिल दो अन्य महिलाएं भी गिरफ्तार

Wed, 16 Aug 2023 09:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Aug 2023 09:47 PM IST
सार

दौसा कोतवाली  थाना पुलिस ने 15 अगस्त को तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस तीनों महिलाओं से उनकी गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि गैंग प्रदेश में लगातार इस तरह की वारदात को अंजाम दे रही थी।

विज्ञापन
Dausa police arrested three women including robber bride
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दौसा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य शादीशुदा महिला को अविवाहित बताकर उनकी शादी कराते और बदले में मोटी रकम ऐंठता था। शादी के बाद लुटेरी दुल्हन घर से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस ने आरोपी महिला अनिता, सोनिया और संगीता को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह संगठित रूप से लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन


दरअसल, दौसा कोतवाली थाने में 2 जुलाई को विष्णु कुमार छीपा निवासी वार्ड नंबर 38, शिव कॉलोनी, ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया कि साल 2020 में मेरी पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। विष्णु के ताऊ, पिता और चाचा ने दलाल के झांसे में आकर 14 जून को यमुनानगर हरियाणा जाकर उसका विवाह निशा नाम की लड़की से तय किया। जिसके बाद बालाजी मंदिर में उन्होंने दोनों की शादी करवा दी। इसके बाद दोनों घर आकर रहने लगे। लेकिन, निशा ने विष्णु को अपने साथ संबंध नहीं बनाने दिए। वह पग पगफेरे होने का बहाना बनाती रही, साथ ही  अपने पीहर यमुनानगर जाने की भी जिद करने लगी। आखिर में विष्णु ने उसे पीहर भेज दिया, जिसके बाद वह पति और ससुराल वाले को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। 
विज्ञापन


झूठा केस कराने की धमकी देकर निशा विष्णु से रुपयों की डिमांड करने लगी। इसके बाद विष्णु ने निशा का सोशल मीडिया अकाउंट देखा तो उसे पता चला कि निशा पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों की मां है। इसी बीच उसे पता चला कि निशा 21 जून को पीहर जाने से पहले घर में रखे गहने और जेवरात भी ले गई। जिसके बाद से पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त को दौसा कोतवाली  थाना पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्त में आईं अनिता, सोनिया और संगीता से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि विष्णु से शादी करने वाली निशा का असली नाम सोनिया है। पुलिस तीनों महिलाओं से उनकी गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed