फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa Police arrested four accused who cheated by luring them into sextortion

Rajasthan: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, सेक्सटोर्शन में फंसाकर करते थे ठगी

Tue, 19 Sep 2023 09:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 19 Sep 2023 09:48 PM IST
सार

अश्लील वीडियो के जरिए लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी कई साल से लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब चार लाख रुपये भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Dausa Police arrested four accused who cheated by luring them into sextortion
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले की मंडावर थाना पुलिस ने सेक्सटोर्शन में लोगों को फंसाकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 3.90 लाख रुपये और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। पकड़े गए सभी आरोपी मंडावर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पिछले कई साल से सेक्सटोर्शन के जरिए लोगों को ठग रहे थे। 

विज्ञापन


दौसा एसपी वंदिता राणा ने बताया कि मंडावर पुलिस ने वसीम अकरम पुत्र नब्बी खां (22), आसिफ पुत्र इलियास (19) शैकुल पुत्र अहमद खान (27), आरिफ पुत्र खुशी खा (27) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लोगों को सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग यानी सेक्सटॉर्शन कर फंसाते थे और फिर वीडियो रिकॉर्ड कर फेसबुक- व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजते थे। 
विज्ञापन


अपना अश्लील वीडियो देखकर लोग डर जाते थे। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर वसूली करने करते थे। वेबकैम, वीडियो कॉल के जरिए आरोपी लोगों को फंसाकर लाखों रुपए ऐंठ लेते थे। पीड़ित लोग भी डर के मारे पुलिस में शिकायत नहीं करते थे, जिससे आरोपी बच जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed