फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Issues of NFSA electricity water and roads dominated public hearing

Dausa News: जनसुनवाई में छाए रहे NFSA, बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे, कलेक्टर ने कही ये बात

Fri, 02 Feb 2024 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 05:35 PM IST
सार

जिला कलेक्टर दौसा की जनसुनवाई में एनएफएसए, बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे छाए रहे। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा, आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता से त्वरित निराकरण कर फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिकों को दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
Dausa News Issues of NFSA electricity water and roads dominated public hearing
जनसुनवाई करते हुए कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने पंचायत समिति रामगढ़-पचवारा की ग्राम पंचायत राहुवास और पालुदां में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ मिले।

विज्ञापन




जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव की जनसुनवाई में आए सभी नागरिकों से रूबरू होकर जनसमस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों से मौके पर ही फीडबैक लेकर तुरंत निराकरण कराने की बात भी कही। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में मुख्य रूप से अतिक्रमण, पेंशन प्रकरण, सड़क मरम्मत, एनएफएसए, पेयजल और बिजली से संबंधित परिवाद को लेकर लोगों की शिकायत थी।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रामगढ़-पचवारा वर्षा मीणा सहित ब्लॉक स्तरीय कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed