{"_id":"64e876cbd02b2a2653071cba","slug":"dausa-department-mourns-the-death-of-brave-police-constable-prahlad-who-was-shot-in-the-head-by-miscreants-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पुलिस के जांबाज सिपाही प्रहलाद राजावत के निधन से विभाग में शोक, बदमाशों ने सिर में मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पुलिस के जांबाज सिपाही प्रहलाद राजावत के निधन से विभाग में शोक, बदमाशों ने सिर में मारी थी गोली
Fri, 25 Aug 2023 03:09 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 25 Aug 2023 03:09 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस का जांबाज सिपाही प्रहलाद दुनिया से अलविदा कह चला गया। कांस्टेबल के निधन से विभाग में शोक की लहर है। बदमाशों ने दौसा के कालाखोह में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह राजावत को सिर में गोली मार दी थी।
विज्ञापन
जांबाज सिपाही प्रहलाद राजावत की इलाज के दौरान मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के दौसा पुलिस का जांबाज सिपाही कांस्टेबल प्रहलाद आज दुनिया को अलविदा कह गया। दौसा के दुब्बी में पुलिस टीम पर फायरिंग हुई थी। जिसमें बदमाशों ने कालाखोह में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह राजावत को सिर में गोली मार दी थी। घायल कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे पुलिस महकमे में शोक है।
विज्ञापन
बता दें कि 23 अगस्त को सुबह करीब आठ बजे बदमाशों का पीछा करने निकले दौसा DST के तीन जवानों में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह भी शामिल था। प्रहलाद सिंह को बदमाशों ने सर में गोली मारी थी। जिसके बाद प्रहलाद सिंह की हालत नाजुक होने के चलते जयपुर के SMS अस्पताल में ऑपरेट किया गया और बांगड़ परिसर में इलाज चल रहा था। वहीं, प्रहलाद सिंह राजावत का आज इलाज के दौरान निधन हो गया।
विज्ञापन
सीकर जिले के नीमकाथाना का रहने वाला था सिपाही प्रहलाद सिंह राजावत
प्रहलाद सिंह राजावत मूलतः सीकर जिले के नीमकाथाना का रहने वाला थे । राजावत दौसा के सदर थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात होने के साथ डीएसटी का हिस्सा रहे। दौसा पुलिस के जवान प्रहलाद सिंह की मौत की खबर सुन पुलिस महकमे में शोक की लहर है। कॉन्स्टेबल प्रहलाद 2008 में पुलिस में भर्ती हुए थे। प्रहलाद का जन्म 10 जुलाई 1989 को हुआ था। वह 12 मई 2021 से लगातार DST टीम का हिस्सा रहे। प्रहलाद सिंह राजावत का ननिहाल और ससुराल दौसा जिले में ही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम एसएमएस अस्पताल में भर्ती प्रहलाद सिंह की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद प्रहलाद सिंह राजावत दुनिया को अलविदा कह गए। आज यह खबर सुनकर उनके परिजनों और पुलिस विभाग में शोक छा गया।
विज्ञापन