फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa Crime Rape accused arrested in 60 hours

Dausa Crime: दुष्कर्म का आरोपी 60 घंटे में गिरफ्तार, पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी

Mon, 15 Jan 2024 10:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 10:00 PM IST
सार

दौसा एसपी वंदिता राणा ने बताया, बांदीकुई उप पुलिस अधीक्षक ईश्वर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी किताब चौधरी के नेतृत्व में कोलवा थाने पर पॉक्सो एक्ट में दर्ज मामले में कार्रवाई हुई। साथ ही 60 घंटे में आरोपी गोपाल को अलवर से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Dausa Crime Rape accused arrested in 60 hours
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले की कोलवा थाने पर 12 जनवरी को पीड़ित पक्ष के द्वारा कोलवा थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, जिसमें पीड़ित पक्ष के पड़ोसी गांव का रहने वाला आरोपी गोपाल बताया गया। आरोपी पीड़ित पक्ष के छोटे बेटे का दोस्त बन गया था, जिसके चलते गोपाल का पीड़ित पक्ष के घर आना जाना रहता था।

विज्ञापन


गोपाल ने पीड़ित पक्ष की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ के साथ दुष्कर्म करके अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाया। जब नाबालिग पीड़िता ने इसका विरोध किया तो गोपाल ने पीड़िता के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी का डर दिखाकर धमकाया। उसके बाद गोपाल ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। बताया तो ये भी जा रहा कि किंग गोपाल ने पीड़िता से बात करने के लिए उसको जबरदस्ती मोबाइल भी दिया और उसके साथ दरिंदगी करने लगा।
विज्ञापन


गोपाल इतना शातिर था कि उसने दुष्कर्म का अश्लील वीडियो क्लिप तक बना ली, जिसके बाद नाबालिग पीड़िता के साथ वाले वीडियो व फोटोज सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी भी देने लगा। धमकियों के डर व भय के कारण नाबालिक पीड़िता ने अपने परिवार को इस घटना के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जनवरी 2024 को रात करीब 11 बजे जब नाबालिग पुत्री घर पर नहीं मिली तो आसपास ढूंढा, जब पता चला कि गोपाल उसको बहला फुसलाकर तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथ ले गया तथा अपने साथ ले जाकर नाबालिग पीड़िता के साथ मारपीट कर अनेक प्रकार की यातनाएं देकर प्रताड़ित किया और पीड़िता की इच्छा के विरूद्ध दुष्कर्म किया। उसके बाद पुलिस ने दस्तयाबी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर, सूचना इकट्ठी कर गोपाल को 15 जनवरी 2024 को अलवर से दस्तयाब किया गया। गोपाल के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया, अब कोलवा पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed