फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dalit bindoli came out under police protection in Rajsamand

Rajasmand: पुलिस बल के घेरे में निकली दलित की बिंदौली, चार थानों का जाब्ता तैनात

Thu, 21 Apr 2022 02:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 21 Apr 2022 02:29 PM IST
सार

वर पक्ष ने बिंदौली के दौरान विवाद होने की आशंका जताई थी। जिसके बाद चार थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

विज्ञापन
Dalit bindoli came out under police protection in Rajsamand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर के बाद राजसमंद में भी एक दलित की बिंदौली भारी पुलिस बल के बीच निकाली गई। इस दौरान चार थानों का पुलिस लाइन का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मोगाना गांव में हरिराम बैरवा के बेटे की शादी का कार्यक्रम था। वर पक्ष ने बिंदौली के दौरान गांव के लोगों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका जताई थी। शिकायत के बाद नाथद्वारा एसडीएम अभिषेक गोयल सहित नाथद्वारा थाना, रेलमगरा थाना, खमनोर थाना, देलवाड़ा थाना और पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात रहा। शाम को भारी पुलिस बल के साथ बिंदौली निकाली गई। 

विज्ञापन

बता दें कि भरतपुर में भी ऊंच जाति के खौफ से दलित की बरात भारी सुरक्षा घेरे में निकाली गई। कुछ ऊंची जाति के लोग गांव में दलित दूल्हे की बरात निकलने का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद जिला कलेक्टर आलोक रंजन और जिला अधीक्षक श्याम सिंह भारी पुलिस बल के साथ रातभर गांव में तैनात रहे और दलित की बरात सुरक्षित गांव से निकलवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed