{"_id":"63b044c6de30537bae414e1c","slug":"cylinder-burst-while-filling-gas-in-balloon-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गुब्बारे में गैस भरते समय फटा सिलेंडर, कोहनी से अलग हो गया व्यक्ति का हाथ, 10 फीट दूर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गुब्बारे में गैस भरते समय फटा सिलेंडर, कोहनी से अलग हो गया व्यक्ति का हाथ, 10 फीट दूर गिरा
Sat, 31 Dec 2022 07:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:48 PM IST
सार
धमाका इतना तेज था की आसपास के मकानों की दिवारे थर्रा उठी। घायल हुए हंसराज (50 ) का हाथ कोहनी से अलग हो गया। उसके टुकड़े करीब 10 फीट दूर तक बिखर गए। लहूलुहान हंसराज घटनास्थल पर ही पड़ा तड़प रहा था। परिजनों और पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हंसराज के साथ पहले भी हो चुका है हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा शहर के छावनी क्षेत्र में गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर के फटने से एक अधेड़ गंभीर घायल हो गया। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धमाका इतना तेज था की आसपास के मकानों की दिवारे थर्रा उठी। घायल हुए हंसराज (50 ) का हाथ कोहनी से अलग हो गया। उसके टुकड़े करीब 10 फीट दूर तक बिखर गए। लहूलुहान हंसराज घटनास्थल पर ही पड़ा तड़प रहा था। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर आए परिजनों और पड़ोसियों ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हंसराज अपने परिवार के साथ छावनी क्षेत्र के रामचंद्रपुरा में सुमन बाल भारती स्कूल के पास रहता है। वह दिन में गुब्बारों में हवा भर कर तैयार करता है और शाम को पत्नी के साथ गुब्बारे बेचने का काम करता है। इनका बेटा इस काम में माता-पिता का हाथ बंटाता है। हंसराज के साथ ये पहला हादसा नही है। करीब आठ साल पहले भी गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर अचानक से फट गया था। तब भी हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके आंख के नीचे चोट आई थी।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि हंसराज रोज की तरह ही शनिवार सुबह गुब्बारों में हवा भर रहा था। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। लोगों को कुछ समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है? कुछ देर बाद उन्होंने देखा तो हंसराज लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा पड़ा था। उसका हाथ कई टुकड़ों में करीब दस फीट दूर तक बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
परिजन और पड़ोसी दौड़कर उसके पास पहुंचे। आनन-फानन में हंसराज को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली। गुमानपुरा थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।