फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cyclone Biparjoy House collapses due to rain in Dholpur one person killed and 5 injured

Cyclone Biparjoy: धौलपुर में लगातार बारिश से मकान ढहा, एक व्यक्ति की मौत और 5 घायल, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी

Tue, 20 Jun 2023 10:17 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 20 Jun 2023 10:17 AM IST
सार

राजस्थान में हो रही बारिश का असर धौलपुर में भी देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बरसात के कारण हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। मकान ढहने से लोगों की जान जा रही है और घायल भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
Cyclone Biparjoy House collapses due to rain in Dholpur one person killed and 5 injured
घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिपरजॉय चक्रवात के असर से धौलपुर में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश और तेज हवा चल रही है। शहर की सड़कें पानी से लबालब हो चुकी हैं। आज तड़के सुबह करीब 3 बजे मनिया कस्बे में एक मकान का हिस्सा भी ढह गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद घायलों को पुलिस और प्रशासन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण हरिजन बस्ती में मंगलवार सुबह 3 बजे पत्थरों का एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के दो कमरे गिर जाने से उनमें मौजूद 6 लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि 2 महिला सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि हरिजन बस्ती में अनिल पुत्र महेश और अर्जुन पुत्र महेश अपने-अपने परिवारों के साथ दो कमरों में रहते थे। बारिश की वजह से अचानक दोनों कमरे ढह गए। हादसे में एक कमरे में मौजूद अनिल (26) पुत्र महेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल के साथ मौजूद उसकी पत्नी रूपा (24) के साथ बहनोई मंकी (20) पुत्र नरेंद्र निवासी मुजफ्फरपुर घायल हो गए। अनिल की बहन सपना हादसे में बाल-बाल बच गई। वहीं, दूसरे कमरे में मौजूद मृतक अनिल के छोटे भाई अर्जुन की पत्नी रेशमा (20) और भतीजी परी (6) गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए मृतक के शव को मनियां अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




थाने के पास स्थित हरिजन बस्ती में हुए हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार नाहर सिंह के साथ गिरदावर राजकुमार शर्मा, पटवारी ओमवीर सिंह और थाना प्रभारी लाखन सिंह के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पत्थरों के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भर्ती कराया।


नहीं रुक रही बारिश, शहर की सड़के बनी तालाब
बिपरजॉय तूफान के चलते सोमवार सुबह से ही शहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया था जो दोपहर होते-होते तेज बारिश में बदल गया। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर की सड़कें तालाब बन चुके हैं। मुख्य बाजारों में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 

लुहारी गांव में भी गिरी दीवार, महिला घायल
तूफान के चलते कोतवाली थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में भी एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में मुन्नी देवी (40) पत्नी लाखन सिंह घायल हो गई। जिन्हें परिजनों की मदद से जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायल महिला ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह घर में सो रही थी। इस दौरान अचानक मकान की दीवार गिरने से वह नीचे दब गई। उसके चीखने चिल्लाने की  आवाज सुनकर आए स्थानीय लोगों से मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed