{"_id":"62752ffb32a60128bf021ae5","slug":"curfew-and-internet-service-will-remain-closed-in-jodhpur-till-may-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Violence: अब आठ मई तक कर्फ्यू और इंटरनेट सेवा रहेगी बंद, कल सुबह आठ से 12 बजे तक रहेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Violence: अब आठ मई तक कर्फ्यू और इंटरनेट सेवा रहेगी बंद, कल सुबह आठ से 12 बजे तक रहेगी छूट
Fri, 06 May 2022 07:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 06 May 2022 07:56 PM IST
सार
जोधुपर में भड़की हिंसा के बाद से लगे कर्फ्यू को प्रशासन ने आठ मई तक बढ़ा दिया। राहत की बात यह कि कल शनिवार को कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधुपर में भड़की हिंसा के बाद से लगे कर्फ्यू को प्रशासन ने आठ मई तक बढ़ा दिया। इस दौरान इंटनेट सेवा भी बंद रहेगी। हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं होने के कारण जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। राहत की बात यह कि कल शनिवार को कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी जाएगी। यह ढील सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान लाेग बाजार जाकर जरूरत का सामान खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आज सुबह आठ बजे प्रशासन ने कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी थी। अब तक पुलिस हिंसा के आरोप में 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। प्रशासन ने लोग से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
एडीजी राजस्थान संजय अग्रवाल ने हिंसा ग्रस्त इलाके का जायजा भी लिया। कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान वह जालोरी गेट पहुंचे और अधिकारियों से बात की। इस दौरान अग्रवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन हालात सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू
उदयमंदिर, सदर कोतवाली, खांडाफलसा, प्रताप नगर, सदर बाजार, नागोरी गेट, देव नगर, प्रताप नगर सदर, सूरसागर और सरदारपुरा थाना क्षेत्र में आठ मई रात 12 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।
क्यों बिगड़े हालात?
दो मई सोमवार देर रात विशेष समुदाय के लोग जारोली गेट पहुंचे और अपने धर्म का झंडा लगाने लगे। उन्होंने यहां स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा के पास पहले से लगे भगवा झंडे को उतार दिया। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए उनका वीडियो बनाने लगे। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। विवाद के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
जिसमें एक मीडियाकर्मी सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़कर मामला को शांत कराया। पुलिस के खदेड़ने के बाद एक पक्ष जालोरी गेट के पास और दूसरा ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास अपने-अपने इलाके में चला गया। लेकिन, तनावपूर्ण हालात एक फिर बिगड़ गए। ऑक्सफोर्ड स्कूल की ओर से आए लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इन्हें काबू में करने पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस के काफी प्रयास के बाद लोग तितर-बितर हुए। मंगलवार सुबह शहर के दस थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।