Rajasthan: विधायक पर मानहानि का दावा, कारोबारी का आरोप-पैसा देना बंद किया तो माइंस हड़पना चाहते हैं अवाना
क्रेशर कारोबारी ने विधायक पर पांच करोड़ का मानहानि का दावा किया है। कारोबारी का आरोप है कि विधायक ने फेसबुक लाइव कर उसे भ्रष्टाचारी कहा। विधायक के इस कदम से मुझे मानसिक पीड़ा हुई है। इसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के नदबई के एक खनन कारोबारी ने नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खनन कारोबारी का आरोप है कि उसने पैसा देना बंद किया तो विधायक ने धमकाना शुरू कर दिया। विधायक उसके माइंस पर कब्जा करना चाहते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उच्चैन के गांव नंगला छीतर के निवासी स्टोन क्रेशर कारोबारी दौलत सिंह (45) पुत्र राजेंद्र सिंह ने विधायक पर मानहानि का केस दर्ज करवाया है। कारोबारी का आरोप है कि 17 जुलाई को विधायक ने उच्चैन में पंचायत बुलाई थी। जिसमें फेसबुक लाइव कर विधायक ने सार्वजनिक तौर पर उसे बेईमान और भ्रष्टाचारी कहा। इसके साथ ही 15 दिन में जेल में डालने की धमकी दी।
कारोबारी का कहना है कि विधायक के इस कदम से मुझे मानसिक पीड़ा हुई है। इसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती।
खनन कारोबारी दौलत सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल थे। पुलिस नौकरी छोड़ने के बाद वो खनन, क्रेशर के काम से जुड़ गए। दौलत सिंह का आरोप है कि मैंने बंशी पहाड़पुर में ऑक्शन के जरिए एक माइंस खरीदी है। उसीको विधायक अवाना हड़पना चाहते हैं। मैंने उनकी कई बार मदद की है। मैंने जब आर्थिक मदद करनी बंद कर दी तो मुझे बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं।