फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Crusher businessman claims defamation on MLA Joginder Awana

Rajasthan: विधायक पर मानहानि का दावा, कारोबारी का आरोप-पैसा देना बंद किया तो माइंस हड़पना चाहते हैं अवाना

Wed, 03 Aug 2022 08:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 03 Aug 2022 08:53 AM IST
सार

क्रेशर कारोबारी ने विधायक पर पांच करोड़ का मानहानि का दावा किया है। कारोबारी का आरोप है कि विधायक ने फेसबुक लाइव कर उसे भ्रष्टाचारी कहा। विधायक के इस कदम से मुझे मानसिक पीड़ा हुई है। इसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती।

विज्ञापन
Crusher businessman claims defamation on MLA Joginder Awana
नदबई विधायक जोगिंदर अवाना - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर के नदबई के एक खनन कारोबारी ने नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खनन कारोबारी का आरोप है कि उसने पैसा देना बंद किया तो विधायक ने धमकाना शुरू कर दिया। विधायक उसके माइंस पर कब्जा करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उच्चैन के गांव नंगला छीतर के निवासी स्टोन क्रेशर कारोबारी दौलत सिंह (45) पुत्र राजेंद्र सिंह ने विधायक पर मानहानि का केस दर्ज करवाया है। कारोबारी का आरोप है कि 17 जुलाई को विधायक ने उच्चैन में पंचायत बुलाई थी। जिसमें फेसबुक लाइव कर विधायक ने सार्वजनिक तौर पर उसे बेईमान और भ्रष्टाचारी कहा। इसके साथ ही 15 दिन में जेल में डालने की धमकी दी। 

विज्ञापन

कारोबारी का कहना है कि विधायक के इस कदम से मुझे मानसिक पीड़ा हुई है। इसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती।

खनन कारोबारी दौलत सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल थे। पुलिस नौकरी छोड़ने के बाद वो खनन, क्रेशर के काम से जुड़ गए। दौलत सिंह का आरोप है कि मैंने बंशी पहाड़पुर में ऑक्शन के जरिए एक माइंस खरीदी है। उसीको विधायक अवाना हड़पना चाहते हैं। मैंने उनकी कई बार मदद की है। मैंने जब आर्थिक मदद करनी बंद कर दी तो मुझे बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed