फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Crores of cash recovered at school operator's premises in Sikar

Rajasthan: सीकर में आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई, स्कूल संचालक के ठिकानों पर छापे, करोड़ों का कैश बरामद

Thu, 03 Aug 2023 07:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 03 Aug 2023 07:30 PM IST
सार

सीकर में प्रिंस स्कूल संचालक के ठिकानों पर आयकर टीम ने छापेमारी की। बैंक वालों को नोट गिनने की मशीन लेकर बुलाया गया। एक ज्वेलर पर भी जीएसटी टीम ने की सर्वे की कार्रवाई की।

विज्ञापन
Crores of cash recovered at school operator's premises in Sikar
सीकर पहुंची आयकर टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर के प्रिंस स्कूल के संचालक के ठिकानों, कोचिंग और इंस्टिट्यूट, ऑफिस और घर पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमार कार्रवाई की। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से शहर के कई व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही शहर के एक ज्वैलर के ठिकानों पर भी जीएसटी टीम ने सर्वे की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


सीकर शहर के पिपराली रोड और पालवास रोड स्थित प्रिंस स्कूल से जुड़े संस्थानों पर आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। कोचिंग क्लासेस और स्कूल, कॉलेज संचालकों में इस कार्रवाई से हड़कंप है। आयकर विभाग के अधिकारी कल प्रिंस स्कूल पहुंचे और छापे डाले। 
विज्ञापन


जानकारी में आया है कि आयकर विभाग की टीम को स्कूल के अंदर भारी मात्रा में कैश भी मिला है, जिसको लेकर भी आयकर विभाग के अधिकारी कोचिंग और स्कूल से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने में जुटे हुए हैं। अब तक करीब तीन करोड़ रुपये से ज़्यादा मिलने की सूचना सूत्रों से मिली है। सूत्रों के मुताबिक रकम गिनने के लिए नोट गिनने की मशीनें लेकर बैंक कर्मियों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ज्वैलर के यहां भी जीएसटी टीम द्वारा सर्वे की कार्रवाई
वहीं शहर के एक ज्वैलर के यहां भी जीएसटी टीम द्वारा सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि दोनों ही टीमों द्वारा की जा रही इस कार्रवाई का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। आयकर और जीएसटी अफसर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed