{"_id":"653a4884229ec914d80d10e6","slug":"criminal-carrying-a-reward-of-rs-5-000-arrested-for-firing-on-dholpur-police-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: पुलिस पर फायरिंग करने वाला पांच हजार का इनामी बदमाश धीरज को पुलिस ने दबोचा, अवैध हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: पुलिस पर फायरिंग करने वाला पांच हजार का इनामी बदमाश धीरज को पुलिस ने दबोचा, अवैध हथियार भी बरामद
Thu, 26 Oct 2023 04:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 26 Oct 2023 04:38 PM IST
सार
आरोपी पर डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने का मामला दर्ज था। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र में गश्त करने गए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी धौलपुर ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
जाटोली चौकी प्रभारी कृष्णा पूनियां के नेतृत्व में हुई कार्रवाई को लेकर सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कांस्टेबल श्रीपाल को सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश धीरज (24) पुत्र मातादीन निवासी जनकपुर जिला मुरैना मध्य प्रदेश तिघरा मोड़ के पास खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
मुखबिर से मिली सूचना पर चौकी और थाने पुलिस के साथ कांस्टेबल ने बदमाश का पीछा किया तो बदमाश तिघरा मोड़ से चंबल की बीहड़ों की ओर भाग निकला। इस दौरान कांस्टेबल श्रीपाल ने आदम विश्वास का परिचय देते हुए बीहड़ो में बदमाश को दबोच लिया, जिसके पास से पुलिस को 315 बोर का देसी कट्टा और कारतूस मिल गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने का मामला दर्ज था। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर इनाम घोषित किया गया था। अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। देर रात की गई कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए बदमाश को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। बदमाश के खिलाफ की कार्रवाई के दौरान जाटोली चौकी प्रभारी के साथ कांस्टेबल हरेन्द्र, प्रदीप, विजय सिंह और शांतिवीर मौजूद रहे।