{"_id":"58cbc4f14f1c1b2e5a32a4ff","slug":"jalore-additional-district-collector-ps-naga-arrested-for-corruption-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीए भ्रष्टाचार मामले में फंसे जालौर एडीएम नागा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेडीए भ्रष्टाचार मामले में फंसे जालौर एडीएम नागा गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
adm ps naga
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौर जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर पीएस नागा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरएएस अधिकारी पीएस नागा पर जोधपुर विकास प्राधिकरण का सचिव रहते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है।
यह कार्रवाई एसीबी में एसपी अजयपाल लांबा के नेतृत्व में गठित टीम ने की। आईजी वीके सिंह के मुताबिक वर्ष 2014 में जोधपुर विकास प्राधिकरण में भारी वित्तीय गड़बड़ियों के मुकदमें दर्ज हुए थें। इनमें एक मुकदमे में तत्कालीन सचिव और वर्तमान में जालौर एडीएम के पदस्थापित पीएस नागा भी नामजद है। लंबे अरसे तक चले अनुसंधान के बाद जोधपुर एसीबी की टीम शुक्रवार को जालौर पहुंची और वहां तैनात एडीएम पीएस नागा को गिरफ्तार कर जोधपुर ले आई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
सिंह के अनुसार, जेडीए के करीब दो दर्जन मामलों में वित्तीय गड़बड़ी के मामले सामने आए थे। इनमें ज्यादातर में शिकायतें यह थी कि कम कीमत के सामान को महंगी दरों पर खरीदा गया। उसका कमीशन अधिकारियों ने अपने हिस्से में ले लिया। वहीं जो सामान खरीदा ही नहीं गया या फिर जो काम हुए ही नहीं, उनका भी भुगतान उठा लिया गया। ऐसे में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार वहां किया गया। जिसके मुकदमे एसीबी जोधपुर में दर्ज किए गए। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में कई और गिरफ्तारियां अभी हो सकती है।