{"_id":"58da03344f1c1b442363e890","slug":"jaipur-s-old-note-exchange-consignment-failed-due-to-ats-team-in-jawahar-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"73 लाख के पुराने नोट एक्सचेंज की साजिश हुई फेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
73 लाख के पुराने नोट एक्सचेंज की साजिश हुई फेल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
Big Expose
- फोटो : Vishnu Sharma
मोटा कमीशन लेकर 500 और एक हजार के पुराने नोट बदलने का धंधा अभी बन्द नहीं हुआ है। राजधानी जयपुर में ऐसे 73 लाख रुपए के नोटों को नई करेंसी में बदलवाने की साजिश को एटीएस ने सोमवार की शाम नाकाम कर दिया।
एटीएस के एडीजी उमेश मिश्रा के अनुसार, इस मामले में अजमेर निवासी मनोज सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। वह अभी जयपुर में करणीविहार स्थित प्राणपुरी में रहता है। उसके पास से 73 लाख रुपए के पुराने नोटों की खेप बरामद हुई है। इसे वह जवाहर नगर में बदलवाने जा रहा था।
एटीएस की ओर से धरदबोचे इस शख्स से आयकर विभाग के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे है।

Trending Videos
73 लाख रुपए के नोट जवाहर नगर इलाके में एक्सचेंज
In police custody manoj
- फोटो : Vishnu Sharma
सोमवार देर रात को मनोज एक बैग में 73 लाख रुपए के नोटों की गड्डियां जवाहर नगर इलाके में एक्सचेंज करवाने गया था। जहां उसे 100 रुपए की एवज में 30 रुपए के हिसाब से नई मुद्रा मिलनी थी।
इसकी सूचना एटीएस में आॅपरेशन विंग के आईजी बीजू जार्ज जोजफ को मिल गई। उनके निर्देशन में एसपी विकास कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें शामिल कांस्टेबल बाबूलाल व जितेंद्र सिंह ने मनोज सिसोदिया को जवाहर नगर में दबोच लिया। उसके कब्जे से पुराने नोट जब्त कर लिए। पूछताछ में मनोज ने बताया कि यह नोट महेश शर्मा नाम के व्यक्ति के है, जिन्हें वह विमल चैम्बर, अजमेर रोड पर पुलिया के पहले आॅफिस से लेकर आया था।