फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ex Soldiers of BSF who came out threatening to sweet businessman in Alwar

बीएसएफ से बर्खास्त इन जवानों ने जानिए ऐसा क्या किया कि...

Mon, 27 Mar 2017 05:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 27 Mar 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
Ex Soldiers of BSF who came out threatening to sweet businessman in Alwar
Ex Soldiers of BSF - फोटो : Amar Ujala
अलवर पुलिस ने बीएसएफ से बर्खास्त दो जवानों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इन पर  अलवर में मिठाई व्यवसायी के गोदाम में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट करने और फिर व्यवसायी को रुपयों की वसूली के लिए जान से मारने की धमकियां देने का आरोप है। 
विज्ञापन


एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तार मोहम्मद है, जो अलवर जिले में किशनगढ़ स्थित शेखपुर का रहने वाला है। जबकि,आरोपी विकास यादव अलवर जिले में शिवाजी पार्क कॉलोनी का रहने वाला है। इनके खिलाफ इंदिरा कॉलोनी अलवर निवासी नारायण सिंह राजपुरोहित ने अलवर के कोतवाली थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज करवाया था। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया कि नारायण सिंह की नंगली सर्किल पर जोधपुर स्वीट होम के नाम से दुकान है। आरोपी अपने चार साथियों के साथ 24 मार्च को रात करीब 8:30 बजे नारायण सिंह के मिठाई के गोदाम पर पहुंचे। जहां उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। उनके मोबाइल फोन व एक हजार रुपए छीन लिए। बदमाशों ने नारायण सिंह की मां से अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर नारायण सिंह से रुपयों की वसूली की मांग की और इंकार करने पर गोली चलाकर जान से मारने की धमकियां दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच सबइंस्पेक्टर किशनलाल को सौंपी गई। थानाप्रभारी रामसिंह ने बताया कि दोनों बदमाश अपने गिरोह के साथ मिलकर विवादित मामलों में एक पक्ष से रुपए लेकर दूसरे पक्ष को धमकाते है। रुपयों की वसूली करते है। तार मोहम्मद पहले भी नेहरु गार्डन में फायरिंग कर चुका है। विकास यादव व तार मोहम्मद के खिलाफ अलवर के कोतवाली, एनईबी व मालाखेड़ा थाने में मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed