फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   8 children from Bihar were rescued from child labor in Jaipur

बिहार के आठ बच्चों को जयपुर में बालश्रम से मुक्त करवाया

Mon, 20 Mar 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 20 Mar 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
8 children from Bihar were rescued from child labor in Jaipur
आजाद होने के बाद घर जाने की खुशी में मुस्कुराते बच्चे - फोटो : File photo
बिहार से मासूम बच्चों को जयपुर में लाकर चूड़ी बनाने के एक कारखाने में बालश्रम करवाने के एक मामले का खुलासा सोमवार को हुआ। जब चाइल्ड हैल्प लाइन और बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस के सहयोग से भट्टाबस्ती में मजदूरी करते हुए आठ बाल मजदूरों को मुक्त करवाया। 
विज्ञापन


हालांकि, कारखाने चलाने वाला संचालक मौका पाकर भाग निकला। उसका पता नहीं चला है। उसके खिलाफ बचपन बचाओ एनजीओ के देशराज सिंह ने भट्टा बस्ती थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुक्त करवाए बच्चों को चाइल्ड सेंटर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


थानाप्रभारी हजारीलाल यादव ने बताया कि सोमवार को चाइल्ड हैल्प लाइन व बचपन बचाओ आंदोलन के पदाधिकारियों ने जेपी कॉलोनी, भट्टा बस्ती के मकान नंबर 556 में चूड़ी बनाने के कारखानों में बाल मजदूरी करवाने की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर आठ बच्चों को मुक्त करवाया। आरोपी कारखाना संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed