{"_id":"63bc08a99992f429be4ad60a","slug":"crime-sho-reader-arrested-for-taking-rs-30-000-for-not-beating-youth-arrested-under-ndps-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: NDPS एक्ट में गिरफ्तार युवक की पिटाई नहीं करने की मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते हुए SHO का रीडर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: NDPS एक्ट में गिरफ्तार युवक की पिटाई नहीं करने की मांगी रिश्वत, 30 हजार लेते हुए SHO का रीडर गिरफ्तार
Mon, 09 Jan 2023 05:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:59 PM IST
सार
राजस्थान में बीकानेर के नयाशहर थाने की हवालात में बंद एक युवक की पिटाई नहीं करने के मामले में पुलिस ने पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगी, जिसमें तीस हजार रुपये लेते हुए जांच अधिकारी थानेदार का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
SHO का रीडर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर में रिश्वतखोरी के मामले में पुलिस अब आरोपी के अन्य ठिकानों पर भी छानबीन कर रही है। वहीं, इस मामले में नयाशहर थानाधिकारी से भी पूछताछ हो सकती है। फिलहाल, एसएचओ से कोई पूछताछ नहीं हुई है।
विज्ञापन
दरअसल, नयाशहर थाने की हिरासत में प्रदीप नामक युवक बंद है। उस पर नशे का अवैध व्यापार करने का आरोप है। कोटगेट थाने में मामला दर्ज है, लेकिन जांच नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के पास है। इसी कारण नयाशहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीबी के सीआई आनन्द मिश्रा ने बताया, हिरासत में किसी तरह परेशान नहीं करने और उसके हिसार में बैठे भाई रविंद्र का नाम नहीं लेने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। कांस्टेबल बुद्धराम बिश्नोई के फोन से प्रदीप के भाई को कई बार कॉल किया गया। उससे पचास हजार रुपये की रिश्वत की मांग रखी गई। इस पर रविंद्र ने अपने दोस्त अक्षय चौधरी को बोला, जिसने एसीबी को इस संबंध में शिकायत दी।
विज्ञापन
रविवार को ही एसीबी को शिकायत मिली, तब तक पांच हजार रुपये दिए जा चुके थे। शेष तीस हजार रुपये अब दिए जाने थे। इस पर एसीबी ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद सोमवार को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते बुद्धराम को गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ के पास है जांच...
जिस मामले में एसीबी ने कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है, उसकी जांच नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के पास है। ऐसे में इस मामले में अब वेदपाल से भी पूछताछ हो सकती है। अब तक वेदपाल से इस रिश्वत प्रकरण का कोई संपर्क सामने नहीं आया है। थानाधिकारी के नाम पर रिश्वत की मांग हो सकती है, लेकिन सीधे-सीधे थानाधिकारी की भूमिका अब तक सामने नहीं आई है।