फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Country-made pistol found from student's bag in government school in Dausa

Rajasthan: दौसा में देशी कट्टा लेकर सरकारी स्कूल पहुंचा छात्र, पुलिस ने किया निरुद्ध

Wed, 13 Jul 2022 11:22 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 13 Jul 2022 11:22 AM IST
सार

छात्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे दोस्त ने कट्टा दिया था। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Country-made pistol found from student's bag in government school in Dausa
दौसा में स्कूल बैग से मिला कट्टा - फोटो : Social Media

विस्तार

दौसा जिले के बसवा थाना इलाके में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुल्लाना में मंगलवार को एक छात्र के बैग से देशी कट्टा मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग छात्र से हथियार जब्त कर उसे निरुद्ध किया है।  

विज्ञापन
 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बनवारी लाल मीणा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को विद्यालय में मोबाइल लाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसके चलते विद्यालय प्रबन्ध समिति की ओर से शिक्षकों की एक मोबाइल चेकिंग टीम गठित की गई थी, जो कि नियमित रुप से छात्र-छात्राओं के बैग में मोबाइल चेक कर रही थी। मंगलवार को भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुल्लाना में प्रार्थना के बाद सुबह लगभग 10 बजे शिक्षकों की मोबाइल चेकिंग टीम ने छात्रों के बैग चेक किए। इसी दौरान शिक्षकों को एक छात्र के बैग में कापी किताब के साथ देशी कट्टा मिला। 

विज्ञापन


बसवा थानाधिकारी ने बताया कि छात्र ने बताया कि स्कूली छात्र के एक मित्र ने उसे हथियार दिया था। उसे यह कहते हुए हथियार दिया था कि वह कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहा है। वापस आने पर ले लेगा। थाना अधिकारी ने बताया कि देसी कट्टा खाली था और उसमें कोई कारतूस नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस स्कूली छात्र से उसके दोस्त के बारे में पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में यह सामने आया है कि स्कूली छात्र को देशी कट्टा देने वाला उसका दोस्त भी एक कॉलेज स्टूडेंट है और वह भी स्कूली छात्र के गांव का ही बताया जा रहा है। नाबालिग छात्र ने पिछले वर्ष ही विद्यालय में प्रवेश लिया है और उसके पिता खेती करते हैं। थाना अधिकारी ने कहा कि छात्र का दोस्त कौन है और उसके पास कहां से यह कट्टा आया है, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed