{"_id":"5e66105d8ebc3ef4037322ee","slug":"coronavirus-rajasthan-health-minister-raghu-sharma-says-avoid-using-chinese-products-in-this-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री बोले, इस होली चीनी उत्पादों के प्रयोग से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस: राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री बोले, इस होली चीनी उत्पादों के प्रयोग से बचें
Mon, 09 Mar 2020 03:16 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 09 Mar 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सोमवार को लोगों से अपील की कि कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर इस बार होली पर वे चीन के उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करें। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात काबू में हैं लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए और बुखार या जुकाम जैसे लक्षण नजर आने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
शर्मा ने एक वीडियो में कहा कि लोगों को होली पर चीन के उत्पादों और रासायनिक रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्राकृतिक रंग और गुलालों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ के लोगों ने हालात को संभालने का अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी रविवार रात अधिकारियों के साथ बैठक की और हालात का जायजा लिया। गहलोत ने कहा कि कुल 309 नमूने मिले हैं जिनमें से 304 की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि दो लोगों (इतालवी जोड़ा) पॉजीटिव आई है। तीन नमूनों की जांच चल रही है।
विज्ञापन