{"_id":"5ea508698ebc3e905a08dbdf","slug":"coronavirus-in-rajasthan-new-covid-19-positive-cases-found-in-state-death-ratio-also-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कोरोना वायरस के 69 नए मामले, 2152 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में कोरोना वायरस के 69 नए मामले, 2152 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
Sun, 26 Apr 2020 09:34 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 69 नए मामले सामने आए हैं। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि आज 69 नए मरीज मिले और दो मौतें हुई हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2152 हो गई है। राजस्थान में इस जानलेवा वायरस से 36 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 518 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इटली के नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
विज्ञापन
69 new #COVID19 cases & 2 deaths have been reported in Rajasthan today, taking the total number of cases to 2152 & deaths to 36 in the State. 518 patients have recovered from the disease so far: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/7ffeixc3GH
— ANI (@ANI) April 26, 2020
विज्ञापन
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1990 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई है।
इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 26,496 हो गई है, जिसमें 19,868 सक्रिय हैं, 5,804 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 824 लोगों की मौत हो गई है।