{"_id":"5ea7c1b98ebc3e9088555fd5","slug":"coronavirus-in-rajasthan-live-updates-jaipur-ajmer-bhilwara-jaisalmer-udaipur-jodhpur-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: राजस्थान में सामने आए 66 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2328 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19: राजस्थान में सामने आए 66 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2328 हुई
Tue, 28 Apr 2020 11:10 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या मंगलवार सुबह बढ़कर 2328 हो गई। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक राज्य में 66 नए मामले सामने आए जिनमें कोटा में 19, जयपुर में 17, जोधपुर में 13, अजमेर में 11, टोंक में तीन व सीकर में एक नया रोगी शामिल है।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
विज्ञापन
वहीं कोटा के एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती 60 साल के एक व्यक्ति की सोमवार रात मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
विज्ञापन