{"_id":"5ea3cf538ebc3e908644db5e","slug":"coronavirus-in-rajasthan-live-updates-jaipur-ajmer-bhilwara-jaisalmer-udaipur-cm-ashok-gehlot-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: राजस्थान में आज 25 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2059 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: राजस्थान में आज 25 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2059 हुई
Sat, 25 Apr 2020 11:19 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शनिवार सुबह बढ़कर 2,059 हो गई।
विज्ञापन
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे तक राज्य में 25 नए मामले सामने आए, जिनमें अजमेर में आठ, झालावाड़ और जोधपुर में पांच-पांच, कोटा में चार, धौलपुर में दो और डूंगरपुर में एक नया मामला शामिल है।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
विज्ञापन