{"_id":"5e686b2b8ebc3ec54f0becaf","slug":"coronavirus-another-person-infected-with-rajasthan-infected-patients-three-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में एक और व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित, राज्य में तीन हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में एक और व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित, राज्य में तीन हुई संख्या
Wed, 11 Mar 2020 10:08 AM IST
आसिम खान
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई से लौटे जयपुर के एक बुजुर्ग के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 85 वर्षीय व्यक्ति की पहली जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजीटिव आई थी। पुष्टि के लिए नए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। वो रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘दुबई की यात्रा से लौटा व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। इसकी अब पुष्टि हो गई है।’ राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण का यह तीसरा मामला है। इससे पहले एक इतालवी दंपती में इसकी पुष्टि हुई थी। सिंह के अनुसार विभाग उस विमान व यात्रियों का ब्यौरा जुटा रहा है जिसमें इस व्यक्ति ने दुबई से जयपुर की यात्रा की। बुजुर्ग को यहां एसएमएस अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
यह व्यक्ति 28 फरवरी को दुबई से जयपुर लौटा था। वह सोमवार को अस्पताल आया और उसमें वायरस के लक्षण थे। पहले परीक्षण के बाद उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के संपर्क में आए 235 लोगों के बारे में जानकारी जुटा ली गई है और उनपर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन