{"_id":"5f0819d1373034006b194411","slug":"corona-in-rajasthan-reported-115-new-covid19-cases-and-4-deaths-today-total-number-of-cases-22678","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Rajasthan: राजस्थान में 115 नए मामले दर्ज, चार की मौत, संक्रमितों की संख्या 22678 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Rajasthan: राजस्थान में 115 नए मामले दर्ज, चार की मौत, संक्रमितों की संख्या 22678 हुई
Fri, 10 Jul 2020 01:05 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को चार और मौत दर्ज की गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 495 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में 115 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 22,678 हो गई जिनमें से 5,043 रोगी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अजमेर, भरतपुर, बीकानेर व सवाई माधोपुर में एक एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 495 हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 170 हो गई है जबकि जोधपुर में 65, भरतपुर में 41, कोटा में
26,अजमेर में 23, बीकानेर में 19, नागौर-पाली में 15-15 और धौलपुर में 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में 115 नए मामले सामने आए। इनमें पाली में 35, जयपुर में 22, अजमेर में 10, अलवर में नौ, नागौर में सात व कोटा में छह नये मामले शामिल है। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।