{"_id":"58ba60e04f1c1b5243830895","slug":"controversy-still-on-padmavati-one-more-minister-statement-come-on-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थमा पद्मावती पर बवाल,फिर आया एक और मंत्री का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थमा पद्मावती पर बवाल,फिर आया एक और मंत्री का बयान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali padmavati
संजय लीला भंसाली, पद्मावती और राजस्थान ये पिछले कुछ समय से किसी ना किसी कारण से अखबार की सुर्खियां बने हुए हैं। वहीं अब इस मामले में नया विवाद यह आ गया है कि राज्य सरकार के एक मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा है कि बिना राजपूत समाज की सहमति के इस फिल्म को राज्य में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
यह आश्वासन मंत्री जी ने सर्वण अधिकार आरक्षण मंच की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान राजपूत समाज के प्रतिनिधियों को दिया। गौरतलब है कि पहले शूटिंग के दौरान जयगढ़ महल में करणी सेना की ओर से संजय लीला भंसाली के साथ हाथापाई ने मामले को गर्माया। करणी सेना के कहना है कि इस फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।
इसी विवाद को लेकर राज्य में राजनीति भी गर्म रही है। कोई नेता राजपूत समाज को नाराज नहीं करना चाहता है। संजय लीला भंसाली की पद्मावती शुरु से ही विवादों में रही है। पहले स्टारकास्ट को लेकर यह सुर्खियों में रही। इसके बाद जब जयपुर में विवाद हुआ तो भंसाली ने जयपुर में शूटिंग करने से मना कर दिया। इसके बाद करणी सेना से उनकी वार्ता हुई और फिल्म की शूटिंग प्रारंभ करने का निर्णय किया गया।