{"_id":"58be5c934f1c1b6d43dc4c8b","slug":"contable-trapped-in-banipark-thana-in-jaipur-by-acb","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीपार्क थाने में 33 हजार रुपए की रिश्वत लेते कांस्टेबल को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीपार्क थाने में 33 हजार रुपए की रिश्वत लेते कांस्टेबल को दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
trap by acb in jaipur
- फोटो : vishnu sharma
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को बनीपार्क पुलिस थाने में एक कांस्टेबल को 33 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी ने आरोपी कांस्टेबल से रिश्वत की रकम जब्त कर ली है। यह कार्रवाई एसीबी के एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ कांस्टेबल पप्पूराम वर्ष 2008 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुआ था। वह लंबे अरसे से बनीपार्क थाने में तैनात था। वहां कोर्ट एलसी का काम देख रहा था। किसी मुकदमे में कोर्ट में चालान देरी से पेश करने की एवज में पप्पूराम ने एक व्यक्ति से 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने तयशुदा रकम में से दो हजार रुपए पहले ही कांस्टेबल पप्पूराम को दे दिए थे। इसके बाद और रिश्वत मांगने लगा। तब पीड़ित ने एसीबी में शिकायत दी। सत्यापन होने पर एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा के निर्देशन में ट्रेप रचा गया। शिकायतकर्ता ने थाने में ज्योंही कांस्टेबल को रिश्वत की रकम दी। तभी एसीबी की टीम ने कांस्टेबल को दबोच लिया।