फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Constable and ASI get gallantry promotion for searching missing children in Rajasthan

Rajasthan: गुमशुदा बच्चों को बरामद करने पर कांस्टेबल से लेकर ASI को मिलेगा गैलंट्री प्रमोशन, 85 बच्चे किए तलाश

Wed, 01 Feb 2023 04:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Feb 2023 04:59 PM IST
सार

राजस्थान में गुमशुदा बच्चों को  दस्तयाब करने वाले कांस्टेबल से लेकर सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर तक के पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन के रूप में प्रमोशन कैडर कोर्स के लिए नॉमिनेट कर विशेष प्रमोशन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Constable and ASI get gallantry promotion for searching missing children in Rajasthan
पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने इस संबंध में डिटेल में आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के अनुसार 1 साल के पीरियड में 14 साल से कम उम्र के 25 बच्चों सहित 18 साल से कम उम्र के 60 बच्चे बरामद करने वाले कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल और सहायक उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी विशेष पदोन्नति के पात्र होंगे। इन्हें निर्धारित कोटे की वैकेंसी की उपलब्धता के आधार पर विशेष पदोन्नति दी जाएगी।

विज्ञापन


ऐसे पुलिसकर्मियों के प्रमोशन होंगे जिन्हें सजा ना मिली हो
इसके तहत गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी पर उन्ही पुलिसकर्मियों को विशेष पदोन्नति दी जाएगी, जिन्हें पिछले 3 सालों के दौरान कोई बड़ी सजा और पिछले 1 साल के दौरान स्मॉल पनिशमेंट का दंड ना मिला हो। साथ ही पीछे 3 सालों के दौरान वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन में नेगेटिव टिप्पणी ना हो। साथ ही कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच, प्राथमिक जांच, आपराधिक प्रकरण या सतर्कता जांच की शिकायत पेंडिंग ना हो। पदोन्नति केवल उन्हीं पुलिसकर्मियों को मिलेगी जिनकी सूचना पर गुमशुदा बच्चा बरामद किया गया हो। बच्चे की बरामदगी में टीम में शामिल पुलिसकर्मी को अन्य उचित पुरस्कार दिया जाएगा
विज्ञापन


20 बच्चे दस्तयाब करने पर मिलेगा डीजीपी प्रशस्ति रोल
डीजीपी मिश्रा ने बताया कि 1 साल की अवधि के दौरान 14 साल से कम उम्र के 10 बच्चों सहित 18 वर्ष से कम उम्र के 20 बच्चे बरामद करने वाले कॉन्स्टेबल से लेकर एएसआई स्तर के  पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए  महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति रोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed