{"_id":"649dafa83dfd0d3dd80a7f76","slug":"congressmen-show-black-flags-during-jp-nadda-s-rally-in-bharatpur-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: जेपी नड्डा की सभा के दौरान कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, मुख्य द्वार पर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: जेपी नड्डा की सभा के दौरान कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, मुख्य द्वार पर किया विरोध प्रदर्शन
Thu, 29 Jun 2023 09:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:52 PM IST
सार
भरतपुर के नदबई में भाजपा की सभा के दौरान कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे दिखाकर जेपी नड्डा के सभा स्थल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। सांसद रंजीता कोली के कार्यकाल में नदबई विधानसभा क्षेत्र की लगातार अनदेखी के आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विरोध करते कांग्रेसी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नदबई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सभा स्थल के मुख्य द्वार पर कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चार साल में सांसद रंजीता कोली के कार्यकाल में नदबई विधान सभा क्षेत्र की लगातार अनदेखी की गई। इसको लेकर सभा स्थल के पास गेट पर कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाते हुए सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
नदबई कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरिस्वरूप शर्मा ने बताया कि भरतपुर की सांसद रंजीता कोहली ने अपने पिछले चार साल के कार्यकाल के दौरान भरतपुर जिले की नदबई विधानसभा की उपेक्षा की है यहां पर एक भी विकास के कार्य नहीं कराए। रेल्वे स्टेशन पर आगरा-अजमेर सुण फास्ट गाडी सं. 22987122988 एवं आगा-अहमदाबाद सुपर फास्ट एमाप्रेस 12547112548 के ठहराव कि मांग जो काफी समय से हो रही है, लेकिन भाजपा सांसद अभी तक 6 मांगों को नहीं कराया गया।
विज्ञापन
नदबई शहर का बाईपास लगभग बन कर तैयार है लेकिन रेलवे की पुलिया का हिस्सा जो कि रेलवे विभाग की देखरेख है उसे रेलवे द्वारा ठंडे बस्ते में क्यों डाल रखा है। नदबई विधायक द्वारा नदबई के रखौटी में रीको इंडस्ट्रीज एरिया स्थापित कराने की राज्य सरकार द्वारा ग्रीन जोन की एन. ओ.सी. जारी नहीं करके उस रीको बनने से रोक दिया है। ईन्टिन राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट की राष्ट्रीय परियोजना अभी तक घोषित नही करने के विरोध में इन्ही मुद्दो को लेकर क मंडी समिति गेट के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया ।इन मौके ब्लाक काग्रेंस प्राध्याक्ष धावका शर्मा, शहर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष फूलचन्द गर्ग, प्रशांत उपाध्याय अग्रवाल, रामनारायण आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन