{"_id":"dc934d50826237897f6d3412d49ffeb1","slug":"congress-targets-modi-government-hindi-news-rs-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कॉरपोरेट का साथ, खुद का विकास नारे पर चल रही है केन्द्र सरकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कॉरपोरेट का साथ, खुद का विकास नारे पर चल रही है केन्द्र सरकार'
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 20 May 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्र सरकार की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह सरकार कॉर्पोरेट का साथ खुद का विकास के नारे पर चल रही है। एक तरफ कॉर्पोरेट सेक्टर को फायदा पहुंचाने के लिए कार्पोरेट टैक्स में कटौती की गई है, वहीं कृषि व सामाजिक क्षेत्र के बजट में एक लाख 75 हजार करोड़ की कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन
मोदी सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने देशभर में अपने नेताओं को भेज कर इसकी विफलताएं उजागर करने का अभियान शुरू किया है। इसी के तहत सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सरकार कई बड़े सपने दिखा कर सत्ता में आई थी, लेकिन एक साल बाद देश का हर वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सरकार देश का संतुलित विकास नहीं करना चाहती, यही कारण है कि एक तरफ कार्पोरेट सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं किसान और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े आम आदमी के लिए बजट में बड़ी कटौतियां कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने कृषि विकास योजना के कोष में 7420 करोड़, अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए निर्धारित बजट में 21 हजार करोड़, पंचायतों के बजट में 3306 करोड़, महिला और बाल विकास के बजट में 9858 करोड़ और शिक्षा में अब तक की सबसे ज्यादा 14 हजार करोड़ की कटौती कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा जैसी येाजनाओं को रोक दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी सरकार के समय कश्मीर के लाल चैक पर पाकिस्तान के झंडे फहराए गए और जिस काले धन को लाने का वादा किया गया, उसे अब जुमला कह कर बचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अब अपनी उपलब्धियां बताने के लिए जनसभाएं कर रही है, लेकिन उसे इन सब सवालों का जवाब भी देना चाहिए जो देश की जनता उनसे पूछ रही है। उन्होंने कहा कि अगले दिनों में कांग्रेस, सरकार की हर नाकामयाबी को एक-एक कर जनता के सामने लाएगी।