{"_id":"5b8ffeb2867a550139683496","slug":"congress-slams-vasundhra-raje-lead-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस जनता ने हवाई जहाज में बैठाया वही अब राजे को नीचे भी उतारेगी: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस जनता ने हवाई जहाज में बैठाया वही अब राजे को नीचे भी उतारेगी: कांग्रेस
भाषा, बाड़मेर
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने अपनी संकल्प रैली के तहत बुधवार को बाड़मेर के पास पचपदरा में जनसभा की। सभा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया राज्य की भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा पर निशााना साधा।
विज्ञापन
पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भले ही जनता को लुभाने के लिए प्रदेश का दौरा कर रहीं हों लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस जनता ने उन्हें हवाई जहाज में बैठाया है वही अब उन्हें नीचे भी उतारेगी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि आज सत्ता-प्रशासन का दुरूपयोग करके राजे जनता की गाढ़ी कमाई को पार्टी के प्रचार-प्रसार में बहा रहीं हैं लेकिन कुछ समय बाद आचार संहिता लागू होगी और फिर देखते हैं कि किस तरह भाजपा अपनी सभाओं को सफल बनाती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में सुराज संकल्प यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे ने प्रदेश की जनता से जो बड़े-बड़े वादे किये थे वे तमाम वादे कागजों और भाषणों तक ही सीमित रह गये हैं। आज जनता उनकी जवाबदेही चाहती है, परन्तु राजे गौरव यात्रा में व्यस्त हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को ठप कर जनता के हितों के साथ समझौता किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान प्रभारी अविनाश पाण्डे ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किये थे उनमें से आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है और इसलिए जनता को एहसास हो गया है कि भाजपा को चुनकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है।