{"_id":"859a5f71bc90259e415601a5d23012fd","slug":"congress-select-new-face-for-lok-sabha-elections-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाएगी कांग्रेस
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 04 Feb 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में पुराने उम्मीदवारों को उतारकर चोट खाई कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नए चेहरों को मौका देने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं और कांग्रेस एक दर्जन से अधिक नए और युवा चेहरों की तलाश कर रही है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस बार सूची भी जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है। बड़े नेताओं को बदले हुए क्षेत्रों से टिकट मिलने की चर्चा चल रही है।
राजस्थान में पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति अच्छी रही थी।
वर्तमान में कांग्रेस के पास 20 और भाजपा के पास चार लोकसभा सीटें हैं। वहीं एक सीट निर्दलीय के पास है।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक बुधवार को होगी।
केंद्रीय छानबीन समिति के राजस्थान के अध्यक्ष पवन बंसल अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के अलावा प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री सी.पी. जोशी सहित चुनाव समिति के अन्य सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन
बैठक में हर सीट पर दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सीटों के फेरबदल में दोनों केंद्रीय मंत्रियों के क्षेत्र बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसमें नमोनारायण मीणा को जहां दौसा, वहीं सी.पी. जोशी को राजसमंद से टिकट मिल सकता है। अन्य में जोधपुर से चंद्रेश कुमारी, कोटा से इज्याराज सिंह और भरतपुर से रतन सिंह का टिकट भी बदला जा सकता है।