फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress President Rahul Gandhi in Rajasthan, want to see more women candidates in elections

बिना महिलाओं की भागीदारी के चुनाव जीतना असंभव : राहुल गांधी

Thu, 20 Sep 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Updated Thu, 20 Sep 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi in Rajasthan, want to see more women candidates in elections

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दक्षिणी राजस्थान के सागवाड़ा पहुंचे हैं। यहां वह राज्य में होने वाले चुनावों के मद्देनजर आदिवासी मतदाताओं को जनसभा करके एक बार फिर से अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। जनसभा के लिए वह एक विशेष विमान के जरिए उदयपुर पहुंचे फिर यहां आए। राहुल ने कहा कि मैं चुनाव में अधिक महिला उम्मीदवारों को देखना चाहता हूं क्योंकि उनके बिना भारत में कुछ भी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि एक दिन आप अपने फोन के पीछे 'मेड इन राजस्थान' लिखा देखो। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे में कथित घपले को लेकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और कहा कि देश से एक नयी आवाज उठ रही है कि 'गली गली में शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है।' 
विज्ञापन


राहुल ने कहा,‘‘नरेंद्र मोदी जी ने कहा था मैं देश का प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता हूं, मैं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं ...लेकिन आज देश के दिल में, राजस्थान की जनता के दिल में एक नयी आवाज उठ रही है .. गली गली में शोर है, हिंदुस्तान का चौकीदार चोर है।'’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नोटबंदी को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने इस कदम से पूरे देश को बैंक के सामने कतारों में खड़ा कर दिया। ‘‘लेकिन बैंक के सामने कतारों में सिर्फ गरीब लोग खड़े थे। कोई ललित मोदी, विजय माल्या या अनिल अंबानी उस कतार में नहीं था। यह पूरे देश ने देखा है।’’ 

उन्होंने उद्योगपति विजय माल्या के देश से भागने का जिक्र करते हुए कहा कि वह संसद में देश के वित्त मंत्री से मिलकर जाता है। गांधी ने कहा,‘'देश के वित्त मंत्री ने 9000 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले चोर को भगा दिया और देश के प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोल रहे।'’ 

उन्होंने माल व सेवा कर (जीएसटी) को एक बार फिर 'गब्बर सिंह टैक्स' करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो इस गब्बर सिंह टैक्स को बदलकर हम जीएसटी बना देंगे। ये जो पांच अलग अलग दरें बना रखी हैं इसे हम बदलकर एक कर दर देंगे।' उन्होंने कहा,'‘कम से कम टैक्स आपको देने पड़ेंगे।'’ 

केंद्र सरकार के 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम को विफल बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारी शर्ट से लेकर पैंट और जूते से लेकर मोबाइल पर 'मेड इन चाइना' का ठपा लगा होता है। उन्होंने बुलेट ट्रेन की व्यावहारिकता पर सवाल उठाया और कहा कि कुछ हजार लोगों की सुविधा के लिए इस परियोजना पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं जबकि देश का कुल रेल बजट ही डेढ़ लाख करोड़ रुपये का है। 





सरकार के खिलाफ जनता जीतेगी लड़ाई

Congress President Rahul Gandhi in Rajasthan, want to see more women candidates in elections

इससे पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बहुप्रचारित राजस्थान गौरव यात्रा पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा,‘'इस यात्रा की सब गाड़ियों के पेट्रोल डीजल का पैसा जनता की जेब से जा रहा है।'’  उन्होंने ललित मोदी को मुख्यमंत्री राजे का व्यापारिक भागीदार बताया और आरोप लगाया कि उसने मुख्यमंत्री के बेटे को सीधे पैसा दिया। 

राजस्थान में मौजूदा सरकार के खिलाफ लड़ाई का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि यह लड़ाई राजस्थान की जनता जीतने वाली है। उन्होंने कहा,‘‘राजस्थान की मौजूदा सरकार को कोई बचा नहीं सकता न नरेंद्र मोदी न राजे जी (मुख्यमंत्री), न उनका पैसा।’’ 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जो कुछ भी होता है वह गिने चुने लोगों के लिए होता है। गांधी ने कहा, ‘‘जो कुछ भी होता है 15-20 लोगों के लिए होता है।

बुलेट ट्रेन बनेगी तो एक दो हजार लोगों के लिए बनेगी मगर यहां डूंगरपुर में रेल लाइन नहीं आ सकती। कर्जा माफ होगा तो उन 15 लोगों का होगा, किसानों का नहीं हो सकता। जीएसटी बनेगा तो छोटे दुकानदारों तथा छोटे व मझौले उद्यमियों के लिए नहीं बनेगा बनेग, 15-20 उन्हीं लोगों के लिए जीएसटी बनेगा। 

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान की जनता की शक्ति का इस्तेमाल कर इस प्रदेश को आगे बढ़ाने व इसका विकास करने में करना चाहती है और वह न अपने मन की बात करेगी और न ही कोई झूठे वादे करेगी।

इससे पहले राहुल गांधी विशेष विमान से उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके साथ थे। वहां से हेलीकाप्टर से सभा स्थल पहुंचे। राजस्थान में दो महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed