फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress preparations begin for election orientation program organized for leadership development

Jaipur: चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां शुरू, नेतृत्व के गुणों को तराशने के लिए कार्यक्रम का आयोजन

Mon, 01 May 2023 08:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 08:01 PM IST
सार

राजस्थान में एससी-एसटी की आरक्षित विधानसभा और लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की नजर है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए इन सीटों पर उम्मीदवारों की तलाश और कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए पार्टी ने ओरियंटेशन प्रोग्राम रखा है।

विज्ञापन
Congress preparations begin for election orientation program organized for leadership development
congress - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा और लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में AICC की ओर से लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन करना होगा। राजस्थान के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों का ओरियंटेशन कार्यक्रम 3 मई 2023, सुबह 11 बजे से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर कार्यक्रम आयोजित होगा। 

विज्ञापन

उम्मीदवारों की तलाश के लिए कार्यक्रम
राजस्थान में एससी-एसटी की आरक्षित विधानसभा और लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की नजर है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए इन सीटों पर उम्मीदवारों की तलाश और कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए पार्टी ने ओरियंटेशन प्रोग्राम रखा है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा और लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्गों के नए और पुराने नेताओं की पहचान की जाएगी। 

विज्ञापन

विधानसभा और लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में एलडीएम को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे
स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में विभिन्न स्तरों पर एलडीएम को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। जिसके लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर 3 मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर सुबह 11 बजे सभी वर्तमान और निवर्तमान जिलाध्यक्षों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed