फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress National General Secretary Priyanka Gandhi reached Ranthambore National Park of Sawai Madhopur

Priyanka Gandhi in Rajasthan : रणथंभौर पहुंची प्रियंका गांधी, छह महीने में कांग्रेस महासचिव का यह तीसरा दौरा

Tue, 12 Apr 2022 05:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 12 Apr 2022 05:37 PM IST
सार

प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंची हैं। कहा जा रहा है कि वो यहां दो से तीन दिन रुक सकती हैं।

विज्ञापन
Congress National General Secretary Priyanka Gandhi reached Ranthambore National Park of Sawai Madhopur
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को सवाई माधोपुर पहुंची हैं। प्रियंका गांधी रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने आई हैं। उनका टाइगर सफारी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रियंका का सवाई माधोपुर में दो से तीन दिन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंची है। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अपने जन्मदिन पर 11 जनवरी को रणथंभौर पहुंची थीं। इस दौरान उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे भी आए थे। अपने जन्मदिन के अलावा प्रियंका 26 नवंबर को रणथंभौर आई थीं। छह महीने में प्रियंका का यह सवाई माधोपुर का तीसरा दौरा है।

विज्ञापन


प्रियंका 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने रणथंभौर पहुंची थी तो उन्होंने विरोध का भी सामना करना पड़ा था। दरअसल अलवर में मूक-बधिर लड़की से दुष्कर्म मामले के विरोध में भाजपा नेता प्रियंका जहां ठहरी थी, उस होटल में पहुंच गए थे। इस दौरान नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और उन्हें काले झंडा दिखाने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed