Rajasthan: MLA संयम लोढ़ा बोले- जनता का पैसा जनता पर खर्च करना रेवडियां बांटना है, तो हम बांटेंगे
सिरोही विधायक संयम लोढा ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी निर्णय लेकर जनता की सेवा में कोई कमी नहीं रखी है। भाजपा के लोग कहते हैं अशोक गहलोत रेवडियां बांट रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर जनता का पैसा जनता पर खर्च करना रेवडिया बांटना है, तो हम जनता में रेवडियां बांटेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम सलाहकार और जालौर विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि हम क्षेत्र की जनता को हर योजना का लाभ देंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हर तबके के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर उनको इस महंगाई से राहत दिलाने का प्रयास किया है। संयम लोढ़ा सिरोही के मेरमांडवाडा पंचायत में आयोजित राज्य सरकार के महंगाई राहत कैम्प के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि पहले 500 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती थी। अशोक गहलोत सरकार ने इसे 2019 में बढाकर 750 और अब राशि बढाकर 1 हजार रुपए कर दिया है। इस योजना का लाभ आमजन को मिले इसके लिए सरकार ने महंगाई राहत कैम्प शुरू किया है।
विकास अधिकारी को चेताया- नरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 रुपए से कम ना हो
विधायक ने कहा-इस महंगाई राहत कैम्प में सभी लोग अधिक से अधिक अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर योजना का लाभ लें। उन्होंने कहा कि नरेगा में कार्यदिवस 100 दिन से बढाकर 125 दिन किए गए हैं। लोढ़ा ने विकास अधिकारी को चेताते हुए कहा कि नरेगा मजदूरों की मजदूरी 200 रुपए से कम नहीं आनी चाहिए। अगर मजदूरों के पैसे कम आए, तो इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। आप मॉनिटरिंग कर मजदूरों से काम लें और मजदूरों को मजदूरी 200 रुपए से कम न हो।
जितना जल्दी रजिस्ट्रेशन, उतना जल्दी योजनाओं का लाभ मिलेगा
विधायक संयम लोढा ने ग्रामीणों से अपील की है कि सरकार ने अनेक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस कैम्प की शुरुआत की है। सभी आकर इसमें अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, कैंप 30 जून तक चलेगा। कराये। कैम्प 30 जून तक चलेगा जितना जल्दी पंजीयन करवाएंगे, उतना जल्दी योजना का लाभ आपको मिलेगा।
पशुधन बीमा योजना भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दी थी
विधायक संयम लोढा बोले- पशुधन बीमा योजना भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दी थी. जिसका पशुपालकों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कामधेनु पशुधन योजना शुरू कर पशुपालकों को लाभ दिया है। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, सरपंच गुमान सिंह देवडा, तहसीलदार सुनिता चारण, बीडीओ हमीराराम, ब्लॉक सीएमएचओ विवेक जोशी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आनंदराज आर्य, किशोर सिंह जेला, किशोर पुरोहित सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।