{"_id":"63e1de3f3dbdfa23161722e5","slug":"congress-mla-girraj-singh-malinga-accused-of-threatening-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: कांग्रेस विधायक पर धमकाने का आरोप, एसई ने कहा- लाइनमैन का तबादला अपने मुताबिक कराना चाहते हैं मलिंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: कांग्रेस विधायक पर धमकाने का आरोप, एसई ने कहा- लाइनमैन का तबादला अपने मुताबिक कराना चाहते हैं मलिंगा
Tue, 07 Feb 2023 10:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 07 Feb 2023 10:45 AM IST
सार
कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर बिजली निगम के सुपरिंटेंडेंट ने लाइनमैन के ट्रांसफर के लिए धमकाने और अपमानजनक शब्द बोलने के आरोप लगाए हैं। मलिंगा इससे पहले 28 मार्च 2022 को बाड़ी में एईएन और जेईएन से मारपीट के मामले में भी चर्चा में रहे थे।
विज्ञापन
विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के बाड़ी विधायक एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। विद्युत निगम धौलपुर के अधीक्षण अभियंता बीएस गुप्ता ने मलिंगा पर एक लाइनमैन के ट्रांसफर को लेकर धमकाने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में एसई ने धौलपुर ज़िला कलेक्टर, एसपी, जयपुर डिस्कॉम के एमडी और संभागीय मुख्य अभियंता को लेटर लिखा है।
विज्ञापन
विधायक ने अपमानजनक शब्द भी बोले
पत्र में जयपुर डिस्कॉम के तहत धौलपुर में तैनात अधीक्षण अभियंता बीएस गुप्ता ने लिखा है कि दो फरवरी को विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने उन्हें फोन कर धमकियां दीं और अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। आरोप है विधायक मलिंगा ने कहा कि लाइनमैन सेकंड कुलदीप श्रीवास्तव का तबादला सतर्कता कार्यालय (विजिलेंस विंग ऑफिस) में किया जाए, नहीं तो मैं आपके ऑफिस आऊं। अधीक्षण अभियंता बीएस गुप्ता ने कहा कि विधायक मलिंगा ने यह भी बोला कि मेरे हिसाब से चलना है तो ठीक है, वरना आप अपना तबादला करवा लो। एसई ने आगे कहा कि ऐसे हालात में काम करना असंभव है।
विज्ञापन
लोगों के काम के लिए तो हम अधिकारियों से ही कहेंगे
एसई को धमकाने के इस पूरे मामले पर विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि मैंने किसी को नहीं धमकाया है। लोगों के काम के लिए तो हम कहेंगे ही। जनता की बात तो अधिकारियों से ही की जाएगी। आप किसी बात को कहना ही अगर अधिकारी धमकी बता दे, तो उसका क्या उपाय है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने दी शिकायत
धौलपुर के जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि ये मामला जानकारी में आया है। धौलपुर में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता बीएस गुप्ता ने अपनी शिकायत दी है। पूरे मामले को दिखवाया जा रहा है।
विद्युत निगम अधिकारियों, प्रशासन और पुलिस को अवगत करा दिया
धौलपुर के एसई बीएस गुप्ता ने खुद के साथ हुई इस घटना के बाद इतना ही कहा कि मैंने अपनी बात से विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों, ज़िला प्रशासन और पुलिस को अवगत करा दिया है। मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहूंगा।