फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress MLA Bharat Singh asked CM Ashok Gehlot question on corruption in rajasthan

Rajasthna: कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखकर पूछा, क्या चिंतन शिविर में भ्रष्टाचार पर भी होगी चर्चा?  

Wed, 11 May 2022 04:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 May 2022 04:10 PM IST
सार

विधायक भरत सिंह ने कहा, अवैध खनन के मामले में आपका मौन रहना गांधीवादी विचारधारा के खिलाफ है। आग्रह है कि उदयपुर चिंतन शिविर में भ्रष्टाचार पर भी बात करें। 

विज्ञापन
Congress MLA Bharat Singh asked CM Ashok Gehlot question on corruption in rajasthan
कांग्रेस विधायक भरत सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नव संकल्प चिंतन शिविर को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने ही विधायकों के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस के विधायक भरत सिंह ने हाल ही में सीएम गहलोत को पत्र लिखकर पूछा कि क्या भ्रष्टाचार पर भी चिंतन शिविर में चर्चा होगी? उनका यह पत्र राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।  

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर में भ्रष्टाचार पर भी चिंतन करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने मंत्री प्रमोद जैन भाया का बिना नाम लिए भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए। साथ ही पदमुक्त करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा, अवैध खनन के मामले में आपका मौन रहना गांधीवादी विचारधारा के खिलाफ है। आग्रह है कि उदयपुर चिंतन शिविर में भ्रष्टाचार पर भी बात करें। 
विज्ञापन

 
उन्होंने पत्र में लिखा- अगर सच बोलना पार्टी के प्रति अनुशासनहीनता है, तो मुझे पार्टी दंडित कर सकती है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी अजय माकन को एक साल पहले भी पत्र लिख चुका हूं। 15 मई से अवैध खनन के खिलाफ प्रदेश सरकार के अभियान चलाने की जानकारी मीडिया से मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही विधायक ने पत्र में बारां की खान की झोपड़िया गांव का भी नाम लिया है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश के खनन माफिया के संरक्षण में वहां पर युद्ध स्तर पर अवैध खनन हो रहा है। अगर किसी को नर्क का दृश्य देखना है, तो वह खान की झोपड़िया गांव में जाकर देख सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed