{"_id":"5fcd16348ebc3ecf7b3c88aa","slug":"congress-leader-sachin-pilot-extends-support-to-farmers-bharat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : पायलट बोले - धरतीपुत्रों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : पायलट बोले - धरतीपुत्रों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें
Sun, 06 Dec 2020 11:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : ANI
कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने किसानों के आठ दिसंबर को प्रस्तावित 'भारत बंद' का समर्थन किया। पायलट ने कहा कि हम सभी को धरतीपुत्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने ट्वीट किया,''अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है और हम सभी को इन धरतीपुत्रों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए।''
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार व किसानों के मध्य असफल हुई वार्ता इस बात का प्रतीक है कि भाजपा भारत की कृषि रूपी नींव को खोखला करना चाहती है। इस बीच केंद्र में सत्तारूढ़ राजग की घटक दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद का समर्थन किया है। पार्टी के संयोजक व सांसद हनुमान बेनीवाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को देश के किसानों की आवाज पर आरएलपी भारत बंद का समर्थन करती है।'
विज्ञापन