फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress leader Radheshyam announced to contest elections as an independent

Rajasthan Election: कांग्रेस नेता राधेश्याम ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान, कहा- ‘मैं दौसा का बेटा हूं’

Tue, 24 Oct 2023 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Oct 2023 08:03 PM IST
सार

Dausa: दौसा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में बगावत अब खुल के सामने आने लगी है। जहां कांग्रेस नेता राधेश्याम नांगल ने दौसा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान किया है। 

विज्ञापन
Congress leader Radheshyam announced to contest elections as an independent
कांग्रेस नेता राधेश्याम ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे ही कांग्रेस के टिकट विधानसभाओं के नाम से निकलने लगे हैं। वैसे ही बगावत के सुर भी अब तेज होने लगे हैं। दौसा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में बगावत अब खुल के सामने आने लगी है। जहां कांग्रेस नेता राधेश्याम नांगल ने दौसा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान किया है। 

विज्ञापन


दौसा के एक होटल में कांग्रेस नेता राधेश्याम नंगल ने अपनी समर्थकों और कांग्रेसियों के साथ एक प्रेसवार्ता रखकर खुद को निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस अब दौसा में 2 भागों में नजर आने लगी है। निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम नांगल ने कहा कि दौसा में रावण रूपी भ्रष्टाचारी बाहरी नेता जो चुनाव जीतकर दौसा की समस्त जनता का शोषण करते हैं, उन पर अत्याचार करते हैं। नांगल ने आगे कहा कि दौसा में जो दलाल प्रथा प्रचलित है, जिसके दौसा के सभी समाज के लोग परेशान हैं। अभी जो दौसा के नेता हैं और आगे बनने का दावा कर रहे हैं, उनके अंदर छलकपट भरा है।
विज्ञापन


तन मन और मजबूती के साथ खड़ा हूं: नांगल

नांगल ने कहा कि दौसा के सर्व समाज की जनता उनके साथ तन मन और मजबूती के साथ खड़ी है और वह और उनके परिवार सच्चे कांग्रेसी हैं। कांग्रेस ने उनके और उनके परिवार की परवाह नहीं करते हुए कांग्रेस का टिकट किसी दूसरे को दे दिया। इसलिए उन्हें निर्दलीय रहकर चुनाव लड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौसा में खत्म होगा भ्रष्टाचार 

राधेश्याम नागल ने कहा कि मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है जिससे दौसा में भ्रष्टाचार खत्म हो। भाईचारा कायम हो और दौसा का सतत विकास हो। इसके साथ ही दलाल प्रथा बंद हो। राधेश्याम ने कहा कि मैं कोई नेता नहीं हूं, मैं दौसा का बेटा, भाई और  साथी हूं। बता दें कि राधेश्याम नंगल का दौसा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब दौसा विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक होगा। ऐसे में अभी तक भाजपा ने दौसा से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा का प्रत्याशी के तीर्थ होने के बाद मामला त्रिकोणीय संघर्ष या चतुर त्रिकोणीय संघर्ष में भी बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed