फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress General Secretary Priyanka Gandhi will come to Jaipur today  

Rajasthan: प्रियंका गांधी आज जयपुर आएंगी, गहलोत से चर्चा के बाद विधायकों की बाड़ेबंदी पर होगा फैसला

Mon, 07 Mar 2022 12:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 07 Mar 2022 12:19 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर आ रही हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गहलोत से मिलकर विधायकों की बाड़ेबंदी करने को लेकर फैसला ले सकती हैं। दस मार्च को पांच चुनावी राज्यों के नतीजे आने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस सभी तैयारियां पूरी कर रही है। 

विज्ञापन
Congress General Secretary Priyanka Gandhi will come to Jaipur today  
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सोमवार को जयपुर आ रही हैं। प्रियंका का राजस्थान का दौरा एक निजी कार्यक्रम है। वे एयरपोर्ट से करीब दो बजे रामबाग पहुंचेंगी और एक एनजीओ के कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुबह लखनऊ के लिए वापस लौट जाएंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान विधायकों की बाड़ेबंदी को लेकर चर्चा की जा सकती है। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस को गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब में अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है।  प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री गहलोत की इस मुलाकात को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। राज्य में इन प्रदेशों के उम्मीदवारों की बाड़ेबंदी करने को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।  
विज्ञापन


पहले भी राज्य में हो चुकी है बाड़ेबंदी
जानकारी के अनुसार जयपुर के अलावा उदयपुर और जोधपुर के होटलों में भी इन विधायकों को रखने की व्यवस्था की जा रही है। कांग्रेस के लिहाज से बाड़ेबंदी के लिए राजस्थान से ज्यादा कोई मजबूत  राज्य नहीं है। यहां पहले भी विधायकों की बाड़ेबंदी की जा चुकी है। गहलोत बाड़ेबंदी के मास्टर माने जाते हैं, इससे पहले भी उन्होंने इस तरह की बाड़ेबंदी की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed